बाउन सीढी धारानौला में गेट लगने से कुछ लोग खुश तो कुछ नाराज

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा। बावन सीढ़ी के पास लगाए गए गेट को बंद किए जाने पर धारानौला क्षेत्र के लोग दो भागों में बंट गए हैं। एक पक्ष ने जहां इस गेट को लगाने के लिए नगर निगम और मेयर का आभार जताया है वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में गेट लगाकर बंद कर दिए जाने पर नाराजगी जताकर निंदा की है

।धारानौला क्षेत्र के कुछ लोगों ने बीते दिन जिलाधिकारी कार्यालय में पत्र देकर नगर निगम मेयर और नगर आयुक्त पर गेट लगाते समय उनकी बातों को नजर अंदाज करने का आरोप लगाया है। कहा है कि उनके विरोध के बावजूद टू व्हीलर जाने वाले मार्ग पर गेट लगा देने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए गेट खोला जाना चाहिए। आरोप है कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा का हवाला देकर गेट लगाया गया है, जबकि शहर के अन्य क्षेत्रों में भी कई स्कूल संचालित हैं, वहां ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। पल्टन बाजार थाने के पास लगा गेट हमेशा खुला रहता है। एडम्स और रानीधारा क्षेत्र में भी छोटे बच्चों के कई स्कूल हैं। ज्ञापन में राजीव अग्रवाल, करन नज्जौन, काशिफ खान, फईम खान, चंदन सिंह, युवम वोहरा, गोकुल बिष्ट, भुवन पांडे शामिल हैं।

You cannot copy content of this page