हर्षिका ने अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लेकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया
हल्द्वानी । 9 साल की होनहार हर्षिका रखाड़ी ने तीसरी अंतराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता में विशेष सम्मान पाकर पूरे प्रदेश का नाम रोश किया इससे पहिले भी हर्षिका रिखाड़ी ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय योग प्रतियोगिता भाग लेकर 50 पदकों में से 25 गोल्ड मैडल हासिल किए है जो हमारे देश व प्रदेश के लिए गौरव है।

आपको बता दे कि अप्रैल 2026 को देहरादून में तृतीय अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें विभिन्न देश विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया ,हर्षिका रिखाड़ी ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया ,होनहार हर्षिता ने इस प्रतियोगिता में सभी को मात देकर विशेष स्थान हासिल किया । वहां पर दर्शकों के अलावा प्रतियोगिता के आयोजक भी हर्षिका के योगा करतबों को देकर दंग रह गये ,जिसे पूरे देश व प्रदेश का नाम रोशन किया ं।
हर्षिका रिखारी हल्द्वानी के जस गोबिन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत है ,हर्षिका ने देश ,प्रदेश के अलावा स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया । हर्षिका को कई शुभकामनांए व बधाईयां मिल रही है जिसे उसका हौसला और बढ़ रहा है।
इस मौके पर पूरे स्कूल प्रबंधन व कोच नीरज धपोला व हर्षिका के माता-पिता ने बधाई देकर और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
