नैनीताल घूमने को दिल्ली की टीचर के साथ बुक की थी टैक्सी, ड्राइवर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, ज्योलीकोट पुलिस पर गंभीर आरोप

ख़बर शेयर करें

नैनीताल । शहर में दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र की निजी स्कूल की शिक्षिका के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में आरोपित 39 वर्षीय दीपक बोरा पुत्र नंदन बोरा निवासी गुजरौला हल्द्वानी निवासी टैक्सी चालक को पुलिस ने भवाली रोड में पाइंस के पास गिरफ्तार कर लिया।

टैक्सी की जीपीएस लोकेशन के आधार पर तल्लीताल के एसआई सतीश उपाध्याय, एसआई बबिता, एएसआई सुनील कुमार, सहित अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने दबिश देकर आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपित के पास युवती का मोबाइल फोन भी बरामद कर लुया गया है।

600 रुपये में बुक की थी टैक्सी

नैनीताल: पुलिस के अनुसार युवती ने काठगोदाम से नैनीताल के लिए 600 रुपये में टैक्सी बुक की थी। बेलुवाखान की ग्राम प्रधान बबिता मनराल की ओर से पीड़िता को पुलिस तक पहुंचाने में विशेष प्रयास किये गए।

दिल्ली की युवती के साथ घटना से महिला सुरक्षा पर सवाल

नैनीताल: सालों बाद सरोवर नगरी में महिला पर्यटक के साथ लूट व दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने के बाद महिला सुरक्षा के पुलिसिया दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि ज्योलीकोट पुलिस चौकी में रात में टैक्सी की चेकिंग क्यों नहीं की गई। नैनीताल में पर्यटन शहर होने की वजह से हल्द्वानी के साथ ही कुमाऊं के अन्य शहरों से टैक्सी वाहन आते हैं लेकिन आम तौर पर पुलिस सुनसान सड़कों से पर रात में चलने वाले वाहनों की चेकिंग केवल वसूली में लगी रहती. है

You cannot copy content of this page