ग्रामीणों के पीछे भागा हाथी मचा हड़कंप, जान बचाकर फसलों को पहुंचाया नुकसान

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी l कालाढूंगी नगर पालिका क्षेत्र के छोराजाली गांव में सोमवार देर रात एक विशाल हाथी घुस आया। हाथी ने नरेश कुमार के गेहूं के खेत में फसल को भारी नुकसान पहुंचाया। आसपास के ग्रामीण उसे भगाने के लिए पहुंचे तो आक्रामक हाथी ग्रामीणों के पीछे दौड़ गया। इससे ग्रामीण जान बचाकर इधर-उधर भागे, कई लोग घरों में चले गए। हाथी की आवाज और हलचल से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इधर कालाढूंगी बंदोबस्ती क्षेत्र में भी हाथियों के झुंड ने भूपाल सिंह शाही समेत कई लोगों की गेहूं की फसल रौंद दी है। जिला पंचायत सदस्य अनीता आर्या, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद कुमार सहित क्षेत्र के ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है।

You cannot copy content of this page