अगले दो दिन गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, फिर बदल सकता है मौसम

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी उत्तर भारत के साथ ही उत्तराखंड में भी गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से मैदान तक खिल रही चटख धूप के बीच पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है और दिनभर तपिश बेहाल कर रही है।

अगले दो दिन प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने और मैदानी क्षेत्रों में गर्म हवा चलने की आशंका है। गुरुवार से पर्वतीय जिलों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है।

सोमवार को हल्द्वानी समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और भीषण गर्मी महसूस की गई। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है।

You cannot copy content of this page