उत्तराखंड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 25 को होगा जारी

ख़बर शेयर करें

रामनगर उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा। इसको लेकर बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर की गई है।

सोमवार को बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी ने बताया कि इस साल 2,16,373 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया था। इसमें इसमें हाईस्कूल में 1,12,679 व इंटर में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बताया कि परीक्षार्थियों के नंबर की डाटा पंचिंग का कार्य पूरा होने के बाद परीक्षाफल समिति की बैठक की गई। जिसमें 25 अप्रैल को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई। बताया कि 25 अप्रैल की सुबह 10 बजे शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत व माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ मुकुल कुमार सती जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि रिजल्ट जारी करने को लेकर बोर्ड की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।

You cannot copy content of this page