रामनगर से पटना के लिए वाया लखनऊ एक एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होगी

ख़बर शेयर करें

रामनगर। रामनगर से देहरादून के लिए सीधी ट्रेन शुरू होने के बाद अब एक और लंबी दूरी की ट्रेन रामनगर को मिलने जा रही है। रामनगर से बिहार की राजधानी पटना के लिए वाया लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन शीघ्र ही शुरू होगी।इससे पूर्वांचल शुक्रवार को रामनगर पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व सांसद अनिल बलूनी ने एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू की बात कही है। रामनगर पहुंचने पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वन विश्राम गृह में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।

उन्होंने बताया कि पटना के लिए शीघ्र ही एक एक्सप्रेस ट्रेन वाया लखनऊ चलाई जाएगी। रेलवे से उसकी स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। शीघ्र ही ट्रेन का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने फोन से रेलवे अधिकारियों से ट्रेन के संबंध में वार्ता भी की।

You cannot copy content of this page