उत्तराखंड के रुद्रपुर में घमासान, सीएम को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को उठा ले गई पुलिस
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दे जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के संबंध में ज्ञापन देने जाते पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल को ट्रांजिट कैंप पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ठुकराल सहित अन्य नेताओं को अपने साथ ले गई।
उन्होंने पूर्व विधायक ठुकराल को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न जाने की हिदायत दी। ठुकराल ने पुलिस को बिना किसी विरोध के मात्र ज्ञापन देने का विश्वास दिलाया। परंतु पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी और ठुकराल को सिटी क्लब में नजरबंद किया था। परंतु ठुकराल नहीं माने ओर समर्थकों के साथ बाहर निकल गए।
जिस पर पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पूर्व विधायक ठुकराल के साथ ही सुनील चुघ, रामसेवक, दिनेश कोहली, आनंद शर्मा, दिनेश पंत, सुखदेव हालदार को हिरासत में ले पुलिस वैन में अपने साथ ले गई। इस दौरान ठुकराल की पुलिस के साथ जम कर धक्का मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया
