क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर हड़पे 1.79 लाख रुपये, पुलिस ने मुकदमा दर्ज की जांच शुरू

ख़बर शेयर करें

रुदरपुर थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आवास विकास निवासी शंकर शील ने बताया कि 2 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आयी जो खुद को एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड कर्मी बता रहा था। कॉलर ने बताया कि क्रेडिट कार्ड में कुछ तकनीकी खराबी है जिसको ठीक करना जरूरी है।.बातों पर विश्वास करते हुए खाताधारक ने सारी जानकारी दे डाली। थोड़ी देर बाद ही खाते से दो बार 1.79 लाख रुपये निकासी हो गए। बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि साइबर ठगों ने झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया है। साइबर क्राइम पुलिस की जांच के बाद थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page