कुमाऊं विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग में बनेगी डिजीटल लैब
नैनीताल। कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग मेंं 25 लाख की लागत से डिजीटल लैब बनाई जाएगी। भीमताल परिसर में फार्मेसी विभाग में भवन निर्माण के लिए आठ नाली भूमि खरीद को हरी झंडी मिल गई है। विश्वविद्यालय में यूजीसी के दिशा-निर्देश पर उद्योग, सामाजिक क्षेत्र से प्रेक्टिस आफ प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक हुई, जिसमें विवि के भवनों के निर्माण, मरम्मत से संबंधित 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान डीएसबी पत्रकारिता विभाग में डिजीटल लैब् के लिए 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी बताया कि विश्वविद्यालय को राज सहायता के रूप में सरकार से आठ करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई। जिससे विभिन्न निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे।
कुलपति ने बताया कि भीमताल में फार्मेसी विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए निजी व्यक्ति से आठ नाली भूृमि क्रय करने का निर्णय लिया थ, जिसको मंजूरी प्रदान करते हुए एक करोड़ के आसपास भुगतान को भी स्वीकृति मिली।
