उत्तराखंड कांग्रेस एकजुट, आगामी चुनाव में जीत तय: केसी वेणुगोपाल

ख़बर शेयर करें

देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस मैं कोई गुटबाजी बड़ी नहीं है। सभी नेता एकजुट होकर चुनाव की लड़ाई लड़ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने यह दावा किया। राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में उन्होंने आरएसएस, भाजपा पर निशाना साधा। साथ ही इस मामले में पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने मांग की कि प्रकरण की जांच  सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए।

उन्होंने बदरी नाथ धाम मंदिर में चढ़ावा में हेराफेरी का मामला भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि राम के नाम पर राजनीति करने वाले अब चढ़ावा चोरी भी करने लगे है। उन्होंने कहा कि चढ़ावा चोरी के मुद्दे को कांग्रेस ससद के मानसून सत्र में जोर शोर से उठाएगी

You cannot copy content of this page