एमबीपीजी कॉलेज छात्राओं में ब्वॉयफ्रेंड को लेकर जमकर हाथापाई हुई

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी । एमबीपीजी कालेज में अभी तक छात्रों के गुट आपस में लड़ते थे, लेकिन अब छात्राओं में भी हाथापाई हो रही है। शुक्रवार को कालेज गेट पर दो छात्राएं एक ब्वॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं।

दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि छात्राओं ने एक-दूसरे के बाल तक नोचने के साथ ही नाखून तक मार दिए।

कालेज गेट के पास एकाएक बढ़े विवाद को देख सुरक्षा कर्मी और कर्मचारी भी हैरान रह गए। हालांकि, परिसर में खड़े उनके साथियों ने दोनों को अगल कराते हुए मामले को शांत कराया। लेकिन, एक छात्रा थोड़ी देर बाद कुछ छात्रों को लेकर फिर भिड़ने पहुंच गई। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें फटकार लगाकर गेट से बाहर खदेड़ा।

You cannot copy content of this page